दिल छू लेने वाली लव स्टोरी, वेश्यावृति के दलदल में फंसी थी युवती और फिर
कहानी है एक प्रेमी जोड़े की, जिसमें प्रेमिका वेश्यावृति के दलदल मे फंसी हुई थी। बेपनाह मोहब्बत करने युवक वाला मिला तो युवती ने 'धंधा' छोड़ घर बसाने की ठानी है, मगर अपने ही राह में रोड़ा बन गए हैं। ऐसे में युवक और युवती राजस्थान के बूंदी जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचे हैं। दोनों ने शादी के समय सुरक्षा की मांग की है।

मुम्बई में हुई मुलाकात
बता दें कि बूंदी जिले के रामनगर निवासी संजय (बदला हुआ नाम) मुंबई में कार चालक के रूप में नौकरी करता है। एक दिन संजय मुंबई के एक डांस बार में गया था। वहां पर संजय की मुलाकता प्रिया (बदला हुआ नाम) से हुई। प्रिया बार डांसर थी और वेश्यावृति के दलदल में फंसी थी।

दोनों ही रामनगर के ही रहने वाले
संजय और प्रिया को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। बाद में पता चला कि प्रिया भी संजय की तरह बूंदी के रामनगर की ही रहने वाली है। दोनों के बीच बातों और मुलाकातों का सिलसिला दो साल तक चला।

भाई भाभी शादी के पक्ष में नहीं
जिंदगी में संजय के आने बाद प्रिया ने धंधा छोड़ दिया और उसके साथ शादी घर बसाना तय किया, मगर प्रिया के अनुसार जब यह बात उसके भाई और भाभी को पता चला तो वे इस फैसले के खिलाफ हो गए। वे चाहते थे कि प्रिया वेश्यावृति करती रहे ताकि उन्हें पैसे मिलते रहे।

बूंदी कलेक्टर ने दिया आश्वासन
संजय और प्रिया ने बताया कि उनकी शादी में भाई भाभी दिक्कत कर रहे हैं। इसलिए वे दोनों बूंदी जिला कलेक्टर के पास सुरक्षा की मांग को लेकर गुहार लगाने आए हैं। दोनों खुशी खुशी से एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। जिला कलेक्टर ने दोनों को बिना किसी खौफ के शादी करवाने का आश्वासन दिया है।
No comments