Breaking News

अंगूठे के तीनों हिस्सों का रहस्य जानें और अपने स्वभाव को पहचानें ?


हमारी हाथ की रेखाओं से भविष्य का आराम से पता लगाया जा सकता है, क्योंकि हाथ की रेखा ही आने वाला समय को बयान कर देती हैं, लेकिन अंगूठे के 3 भाग होते हैं - ऊपर वाला, नीचे वाला और बीच वाला, लेकिन इससे भी होने वाली गतिविधियों का पता लगाया जा सकता है।


● अगर अंगूठे के ऊपरी हिस्से पर सीधी रेखाएं होती हैं, तो वह व्यक्ति काफी ज्यादा ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ होता है


● अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे का ऊपर वाले हिस्से में आड़ी रेखा होती हैं, तो वह काफी ज्यादा अमीर होता है और उसे आने वाले समय में कभी भी पैसों की दिक्कत नहीं आती है, वह धन- दौलत से भरपूर बन जाता है।


● अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे का ऊपर वाला हिस्सा बड़ा होता है, तो व्यक्ति किसी पर भी निर्भर नहीं रहता है, वह खुद ही अपने सारे काम करना पसंद करता है और किसी से मदद नहीं मांगता।


● जिस व्यक्ति के अंगूठे के ऊपरी हिस्से में एक क्रॉस का निशान होता है, वह बहुत ज्यादा खर्चीला होता है और अंधाधुन पैसा खर्च करता है, इसकी वजह से उसे अपने आने वाले समय में दिक्कत हो जाती है।


● जिस व्यक्ति के अंगूठे के ऊपरी हिस्से पर तीन खड़ी रेखाएं होती है, वह व्यक्ति अपने नियमों का पालन करता है, वह किसी से मदद नहीं मांगता है और उसका दिमाग बहुत तेज काम करता है।

● यदि व्यक्ति के अंगूठे के बीच वाले भाग पर तीन खड़ी रेखाएं होती है, तो वह तार्किक शक्ति से भरपूर होता है और अगर आड़ी रेखाएं होती है, तो कृतिक शक्ति से भरपूर होता है।


● जिस व्यक्ति के अंगूठे का बीच वाले हिस्सा लंबा होता है, तो उसमें काफी ज्यादा बुद्धि क्षमता होती है, वह दिमाग से बहुत ज्यादा ताकतवर होता है और अपनी बुद्धि से काम लेता है, वह किसी को भी अपने बुद्धि बल से हरा सकता है।


● अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे के बीच वाले हिस्से में गोला बना होता है, तो वह बहुत ज्यादा बहस करता है और किसी की नहीं सुनता, वह अपनी मनमानी करता है और अपने सामने किसी को बढ़ा नहीं मानता।

No comments