Breaking News

पैर की अंगुली अंगूठे से है बड़ी, तो जान लीजिए ये जरूरी बातें..

Toe is bigger than toe, so know these important things ..
हमारे शरीर की बनावट और शरीर के अंगो की बनावट हमारे व्यक्तित्व और जीवन के बारे में कई चीजे व्यक्त करती है | इसके बारे में ज्योतिष में अलग से शास्त्र मौजूद है, जिसका नाम समुद्रशास्त्र है | इसमें शरीर के अंगो की बनावट और उनके रंग के आधार पर व्यक्ति के गुणों, स्वभाव, भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है | आपने देखा होगा कुछ लोगों के पैर में अंगूठे के पास वाली अंगुली लम्बी होती है, जबकि अधिकतर लोगो की ये अंगुली छोटी होती है | अंगूठे से बड़ी अंगुली होने पर इसे भाग्यशाली माना जाता है | आज हम आपको इससे जुडी अन्य जरुरी बाते बताने जा रहे है | जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते है, तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगो के पैर के अंगूठे के बगल वाली अंगुली अंगूठे से बड़ी होती है | वे लोग दिखने में बेहद खूबसूरत होते है | इन लोगो के चहरे की बनावट इस कदर खूबसूरत होती है कि इनके स्किन टोन का उस पर कोई फर्क नही पड़ता | इनकी ख़ूबसूरती लोग इनकी ओर खींचे चले आते है |
बताया जाता है कि जिन महिलाओं के पैर के अंगूठे के बगल वाली अंगुली अंगूठे से बड़ी होती है, वह प्यार मोहब्बत के मामले में शर्मीली किस्म की होती है | ऐसी महिलाये अपने पति से बेहद प्रेम करती है, लेकिन कभी इसका इजहार नहीं कर पाती है | वह इसमें हिचकिचाहट महसूस करती है | उन्हें लगता है कि ऐसा करने पर उनके पति उनके बारे में कहीं गलत ना समझ ले |
इन लोगो के बारे में यह भी कहा जाता है कि ये बड़े ही गुस्से वाले होते है, यह सच भी है लेकिन इनका गुस्सा सिर्फ ऊपरी होता है | असल में ये लोग दिल के साफ़ होते है और शांत किस्म के होते है, लेकिन ये लोगो के साथ सही तरीके से घुलने मिलने में झिझक महसूस करते है |
जिन लोगो के पैर के अंगूठे के पास की अंगुली बड़ी होती है, उन्हें अपने करियर के शुरूआती दिनों में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है | जिसके बाद ही इनको सफलता मिल पाती है | आपने कुछ लोगो को देखा होगा जो कम मेहनत में ही सफलता पा लेते है, इनके मामले में ऐसा नहीं होता है | इनको कई असफलताओ के बाद सफलता मिलती है | इनके लिए एक कहावत परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, एक दम सटीक बैठती है |

No comments