दोस्त से शर्त लगाकर देसी शराब के सात क्वार्टर पीने से एक युवक की मौत
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दोस्त से शर्त लगाकर देसी शराब के सात क्वार्टर पीने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की भनक पुलिस को नहीं लगने दी। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना सोरों क्षेत्र के एक गांव की है।
होली के त्योहार पर गांव के ही दो दोस्तों में अधिक से अधिक शराब पीने को लेकर एक हजार रुपए की शर्त लग गई। इसके बाद शराब पीने का सिलसिला शुरू हो गया। एक युवक ने शर्त जीतने के लालच में एक-एक कर सात क्वार्टर देसी शराब का सेवन कर लिया। अधिक शराब के सेवन से युवक की तबीयत खराब हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। जब तक परिजन युवक के इलाज की कुछ व्यवस्था करते उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने पुलिस को घटना की भनक नहीं लगने दी। मृतक के शव का परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया

No comments