अमीर घर की लड़कियों को तुड़वाने होते थे अपने पैर, देश का नाम और वजह आपको कर देगी हैरान
रोचक बातें :– हमारे समाज में कई अनोखी प्रथाएं हैं जिनको जानकर हैरानी होती है लेकिन क्या आपको पता है कि एक देश में ऐसी प्रथा चला करती है जिनमें अमीर घर की लड़कियों को अपने पैर तोड़ने होते थे। इस प्रक्रिया की शुरुआत बहुत छोटी उम्र से हो जाती थी जो बड़ी दर्दनाक प्रक्रिया होती थी। आइए जानें ये देश कौन सा था और ऐसी परंपरा क्यों हुआ करती थी।
इस देश में हुआ करती थी ये प्रथा
जिस अजीबो गरीब प्रथा की बात हम कर रहे हैं वो चीन में हुआ करती थी। ये प्रथा आज से एक हजार साल पहले वहां हुआ करती थी। उस जमाने में ये एक फैशन बन गया था जिसको फुट बाइंडिंग कहते थे। फुट-बाइंडिंग की प्रथा सम्राट ली यू के शासनकाल में 970 ई के दौरान शुरू हुई। इस दौरान सम्राट की पत्नी ने अपने अंगूठे के बल पर कमल में नृत्य किया था।
धीरे-धीरे बन गया फैशन
याओ-नियांग रानी के नृत्य की नकल करने के लिए राजा की बाकी पत्नियों ने भी वैसा ही करना शुरू किया। उन्होंने अपने पैर कपड़ों से बांधकर घुमावदार और नुकीले करने शुरू कर दिए जो धीरे-धीरे फैशन बन गया और पूरे देश में फैल गया। बाद में इस फैशन के लिए अमीर घर की लड़कियों के पैर तक तोड़े जाने लगे।
जबकि गरीब लड़कियों को खेतों में काम करने की वजह से इस प्रथा से दूर रखा गया था। अमीर घर की लड़कियों की मजबूरी भी थी क्योंकि अगर उनके पैर ऐसा न होते तो उनकी शादी भी नहीं होती थी।
No comments