रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें क्या है? जानिए
1— पुतिन का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। वे जिस इलाके में रहते थे, वहां चूहों की बहुतायत थी। पुतिन ने अपनी जीवनी में लिखा है कि खाली समय में वे चूहों को बाहर छोड़कर आने का काम करते थे।
2— राजनीति में आने से पहले पुतिन खुफिया विभाग में थे। उन्होंने रूस की मशहूर खुफिया एजेंसी केजीबी में काम किया। इसी सिलसिले में वे जर्मनी गए और वहां जासूसी की।
3— पुतिन अचूक निशानेबाज हैं। वे अक्सर विभिन्न प्रकार की बंदूकों से निशाना आजमाते रहते हैं। इसके अलावा वे शिकार के भी खासे शौकीन हैं।
4— सियासत के दांव—पेच के साथ ही पुतिन अखाड़े के भी माहिर हैं। वे कराटे में सेकंड ब्लैक बेल्ट हैं। यही नहीं, उन्हें जूडो में भी महारत हासिल है।
5— आपको मालूम होगा कि रूस की सर्दी दुनिया में मशहूर है। यहां माइनस से नीचे तापमान चले जाना एक आम बात है, लेकिन पुतिन ऐसे मौसम का भी पूरा लुत्फ उठाते हैं। बर्फीले पानी की झीलों में नहाते हुए पुतिन की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
Google
6— अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले पुतिन का परिवार उतना ही रहस्यमय माना जाता है। रूसी मीडिया में उनके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होती। यही नहीं, उनकी दो बेटियों के बारे में भी लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है।
7— पुतिन संगीत के भी बहुत शौकीन हैं। मास्को स्थित नेशनल थिएटर में वे पियानो बजाकर सबको चौंका चुके हैं।
8— पुतिन धाराप्रवाह रूसी और जर्मन बोल सकते हैं, लेकिन अंग्रेजी में वे उतने सहज नहीं हैं। एक इंटरव्यू में वे स्वीकार कर चुके हैं कि सबके सामने अंग्रेजी में बात करने से उन्हें घबराहट होती है।
9— पुतिन अपने खतरनाक स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं। 2008 में जब एक टीवी क्रू पर साइबेरियन टाइगर ने हमला किया था तो पुतिन ने उनकी जान बचाई थी।
10— सियासत की तरह ही पुतिन का निजी जीवन भी काफी उथलपुथल से भरा है। उन्होंने पहली शादी ल्यूडमिला से की थी, जिसे उन्होंने 30 साल बाद तलाक दे दिया। इस बीच खबरें आईं कि पुतिन 34 वर्षीया अलीना के साथ इश्क फरमा रहे हैं और दोनों के बच्चे भी हैं, लेकिन दोनों ने ही इन खबरों का खंडन किया।

No comments