कोरोना के डर से शहर छोड़ पहुंची अपने गांव, खेत जाकर कुत्तों के साथ मस्ती करती दिखी
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नीति मोहन की लाडली बहन मुक्ति मोहन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है । वह भी अपनी छोटी बहन शक्ति मोहन की तरह बेहतरीन डांसर है । सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहने लगी है और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है ।
Third party image reference
कुछ दिनों पहले ही मुक्ति मोहन ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके इस बात की जानकारी दी कि वह अपने फार्म पर ही रहती है और हाल ही में वह अपने पालतू कुत्तों के साथ मस्ती करती हुई नजर आई । सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं ।
Third party image reference
आपको बता दें कि मुक्ति मोहन का जन्म 21 जून 1987 को महाराष्ट्र में हुआ और आज वह 32 साल की हो चुकी है । उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया हुआ है और ज्यादातर फिल्मों में वह आइटम नंबर करती हुई नजर आई है । एक्टिंग तो ज्यादा कुछ खास नहीं लेकिन डांसिंग के मामले में मुक्ति मोहन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ सकती है ।


No comments