जिलाधिकारी के आदेश पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप
देश में जारी लॉकडाउन को लेकर पूरे देश त्राहिमाम की स्थिति है, हर कोई इस कोरोना महामारी से परेशान है। वे ये नहीं समझ पा रहें की आखिर कब तक उन्हें ऐसे रहना पड़ेगा। इस महामारी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया और जो लोग इस लॉकडाउन में फंस गये है वो सरकार से गुहार लगा रहें है की उन्हें किसी तरह उन्हें घर पहुंचाया जायें। क्योंकि यहां की सरकार उनकी पर्याप्त सहायता नहीं कर पा रही और भूखों मरने की स्थिति आ गई है।
इसी बीच यूपी के औरैया से एक ऐसी बड़ी खबर आ रही है, जिसने कच्चे माल और शराब बनाने वाले की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से औरैया पुलिस कच्चे शराब बनाने और बेचने वाले पर लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग इसे चोरी छिपे बनाने की कोशिश कर रहें है।

No comments