Breaking News

पंचायत लगी हुई थी, पिता को आया गुस्सा तो भरी पंचायत में बाप ने अपनी बेटी का किया ये हाल, लेकर बन्दुक सीने में उतार दी गोलियाँ, वजह जानकर रह जाओगे दंग


मोहब्बत के इस अंजाम का अंदाजा किसी को नहीं होगा और न ही इस बात का अंदाजा होगा कि मोहब्बत के दुश्मन भी कौन लोग हैं? भरी पंचायत में पिता की गोली से जख्मी हुई लड़की तड़प रही थी और गांव वाले तमाशा देख रहे थे। परिवार वाले तो मानों कि उनको लड़की की जान की फिक्र ही नहीं थी। ऐसे में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। वारदात के बाद घायल युवती मालती उर्फ रूपा गांव में लहूलुहान पड़ी थी। युवती छटपटा कर वहीं गिर पड़ी। 
loading…
इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। यूपी 100 ने सीओ मोहम्मदी और इंस्पेक्टर को सूचना दी तो सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, इंस्पेक्टर डीके सिंह गांव पहुंचे और युवती को सीएचसी लाए, जहां से उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन एम्बुलेंस के साथ परिवार का कोई सदस्य लखीमपुर अस्पताल जाने को तैयार नहीं हुआ। यह देखकर पुलिस भी दंग रह गई। इस मामले में सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने एक टीम बनाई है जिसमें एसआई अरूण कुमार, महिला आरक्षी हिना सैनी और आरक्षी दिलीप कुमार को घायल युवती के साथ ही पैसे की व्यवस्था करके लखीमपुर भेजा। बताया जाता है लखीमपुर में भी उसे डाक्टरों ने जवाब दे दिया तो पुलिस उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ ले गई 

No comments