2 महीने पहले क्लीनिक में बेहोश हुई थी बेटी, सच्चाई जान मां चक्कर खाकर गिर पड़ी
रायपुर(छत्तीसगढ़): यह कहानी एक झोलाछाप डॉक्टर की शर्मनाक हरकत से जुड़ी है। एक स्कूली छात्रा तबीयत बिगड़ने पर उसके यहां इलाज कराने पहुंची थी। लेकिन उसे नहीं मालूम था कि डॉक्टर इलाज के बहाने उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। इस घटना के 2 महीने बाद छात्रा के गर्भवती होने का राज खुला। पीड़िता की मां जब बेटी को लेकर उसी डॉक्टर को दिखाने पहुंची, तब उसने बेशर्मी से स्वीकारा कि छात्रा गर्भवती है। इसके बाद आरोपी गर्भपात कराने की सलाह देने लगा। इसके बाद मां पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरंग की रहने वाली पीड़िता दो महीने पहले स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में उसकी तबीयत खराब हुई। वो श्यामा बाजार स्थित डॉ. मन्नूलाल तारक के क्लीनिक पहुंची। यहां इलाज के दौरान डॉक्टर की नीयत खराब हो गई। उसने छात्र को बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया। फिर आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। जब छात्रा को होश आया, तो उसे कुछ अजीब-सा महसूस हुआ। उसके पूछने पर डॉक्टर ने कहा कि तबीयत खराब होने से ऐसा लग रहा होगा।

No comments