कितना जानते हैं आप इशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी को…अगर ज्यादा नहीं तो अब जान लें
आपने ये है मोहब्बतें सीरियल का नाम तो आपने सुना ही होगा. हमें यकीन है आपने यह कई बार या रोजाना देखा भी होगा. यह है मोहब्बतें सीरियल में डॉक्टर इशिता भल्ला का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी की असल जिंदगी से आज हम आपको रूबरू कराएंगे.
दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्यप्रदेश के भोपाल में हुआ था. दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो से बतौर एंकर की. 2003 में उन्होंने जी टीन क्वीन में हिस्सा लिया और मिस ब्यूटीफुल स्किन का खिताब जीता. साल 2004 में दिव्यांका ने मिस भोपाल का खिताब जीता.
दिव्यांका ने अपने एक्टिंग करियर दूरदर्शन के एक धारावाहिक से की. जिसके बाद दिव्यांका ने ज़ी टीवी के एक सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन में काम किया. जिसमें उनके अभिनय के लिए उन्हें इंडियन टेलीविजन अकैडमी अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा केटेगरी और इंडियन टेली अवॉर्ड्स फॉर फ्रेश न्यू फेस से भी नवाजा गया
No comments