Breaking News

निर्भया केस: जानिए उस रात की पूरी सच्चाई, ये है वो लड़का, जो उस रात था निर्भया के साथ


निर्भया के दोषियों को आखिरकार कल 20 मार्च को सज़ा मिल ही गई। इसके साथ ही निर्भया को इंसाफ मिल गया। निर्भया की माँ को इस फैसले का जितनी बेसब्री से इंतज़ार था, उतना ही उसके दोस्त को भी था, जो उस रात निर्भया के साथ था। आज हम आपको उस दोस्त के बारे में बता रहे हैं, जो 16 दिसंबर 2012 की रात निर्भया के साथ था।
इस लड़के का नाम अवनींद्र है। अवनींद्र क्र पिता जाने-माने वकील हैं। अवनींद्र के पिता ने बताया कि इस घटना को 7 साल हो गए हैं लेकिन बेटे को संभलने में 4 साल लग गए। वह इस सदमे से बहुत मुश्किल से बाहर निकला। उसकी 3 साल पहले शादी करा दी गई है। उसका 2 साल का बेटा भी है।
अब वह विदेश में अपने परिवार के साथ रहता है। वह प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात है। वह हमेशा से यही चाहता था कि निर्भया के दोषियों को फांसी हो। अवनींद्र के पिता ने बताया कि मेरा बेटा बस यही कहता था कि हर पल एक दर्द सताता है कि दोस्ती अधूरी रह गई और हर पल साथ देने का वादा टूट गया।
काश में उसे बचा पाता। कहीं न कहीं यह बात मेरे दिल में हमेशा चुभती है। बता दें कि16 दिसंबर 2012 को निर्भया और उसका दोस्त CNG बस में चढ़ते है फिर बस में मौजूद यह लड़के निर्भया के साथ छेड़छाड़ करते हैं, जिस पर अवनींद्र विरोध करता है। इसके बाद सभी आरोपी जमकर अवनींद्र की पिटाई कर देते हैं।
डरकर अवनींद्र सीट के नीचे छिप जाता है। फिर सभी आरोपियों ने निर्भया के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। इसके आरोपी निर्भया और अवनींद्र को महीपालपुर में बस से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए थे।

No comments