Breaking News

ये है विराट कोहली का पसंदीदा कमेंटेटर, खुद किया खुलासा

संजय मांजरेकर, हर्षा भोगले, अरुण लाल ऐसे कमेंटेटर है जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि अब तो बहुत से पूर्व क्रिकेटर भी इस पेशे में उतर आए हैं. सुनील गावस्कर से लेकर आकाश चोपड़ा तक, इरफान पठान से लेकर हरभजन सिंह सब कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं. लेकिन विराट कोहली का पसंदीदा कमेंटेटर कौन है, इस बात की जानकारी उन्होंने हाल ही में दी.
विराट कोहली के पसंदीदा कमेंटेटर कोई भारतीय नहीं बल्कि नासिर हुसैन है. इस बात का खुलासा विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर केविन पीटरसन के साथ हुई लाइव चैट के दौरान किया. दरअसल केविन पीटरसन ने विराट कोहली से यह सवाल पूछा था जिसका जवाब देना विराट के लिए आसान नहीं था.
विराट ने बहुत ही सोच समझ कर जवाब दिया और कहा कि यह सवाल आसान है. वह आप नहीं है, मेरे पसंदीदा कमेंटेटर नासिर हुसैन है. विराट कोहली का जवाब सुनकर पीटरपन बोले- यह परफेक्ट है. आपने मेरे सवाल का जवाब देने में काफी समय लगाया. लेकिन यह सही है. बता दें कि विराट कोहली और केविन पीटरसन के बीच कई तरह की बातें हुई. इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल को लेकर भी चर्चा की.

No comments