जानिये कहां है निर्भया का वो दोषी, जिसे नाबालिग होने के कारण मिली थी मामूली सजा
निर्भया गैंपरेप मामले में आज आरोपियों को तिहाड़ जेल में सुबह फांसी पर लटका दिया गया है। इसी के साथ सात सालों का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया। इस मामले मे रोज कोई न कोई हथकंडे आरोपियों का वकील अपनाता रहा है। परन्तु कल सुप्रीम कोर्ट ने कहा था की अब इनकी सजा पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। और जैसे ही सुबह के साढ़े पांच बजे सभी चारों आरोपियों को फांसी पर लटका दिया गया।
गूगल
इस गैंगरेप मे छह आरोपी थे। जिनमे से राम सिंह ने तिहाड़ मे आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा एक अन्य आरोपी जो नाबालिग साबित हुआ को तीन वर्ष के लिए बाल सुधार ग्रह मे रखने के उपरांत रिहा कर दिया गया था। आज जब पांच आरोपी इस दुनिया मे नही हैं तो नाबालिग आरोपी के बारे मे लोग चर्चा कर रहे हैं की वो कहां पर होगा। जिसके बारे में कहा जाता है कि उसी ने सबको इस दरिंदगी के लिए उकसाया था। उस नाबालिग आरोपी का नाम और फोटो प्रकाशित करने पर रोक है।
बताया जाता है कि वो किसी एनजीओ की मदद से छोटा-मोटा काम कर रहा है। उसकी पहचान गुप्त रखी जाती है। नाबालिग ने कड़ी निगरानी में सिलाई का काम सीखा था। जहां बाद में उसने खाना पकाने में दिलचस्पी दिखाई, जिससे उसे कुकिंग का काम भी सिखाया गया। उसे सुरक्षित रखने के लिए बार-बार उसका नाम तक बदला गया। अब वो वो बदले हुए नाम के साथ दक्षिण भारत के एक रेस्टॉरेंट में काम करता है।

No comments