Breaking News

दुनिया के 7 अनोखे लोग जिन्हें देख कर आँखों पर नहीं होता यकीन!


Instagram
हमारी अजब अनोखी दुनिया में ऐसे अनोखे लोग हैं जिन्हें देख कर आँखों पर विश्वास नही होता है क्योंकि वो किसी ना किसी कारण से इतने अलग हैं कि हर कोई उन्हें देख कर अचंभित हो जाता है। ऐसे ही कुछ लोगों की लिस्ट हम लेकर आये हैं। आप भी देखिये और आश्चर्य के सागर में डूब जाइये।
1. सबसे लंबा आदमी

Instagram

Instagram
टर्की के सुल्तान कोसेन इस दुनिया के सबसे लंबे जीवित आदमी हैं। उनकी लम्बाई करीब 8 फ़ीट और तीन इंच है। उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। उन्हें पिट्यूटरी जाइगेंटिस्म नामक बीमारी है जिसमें ग्रोथ हार्मोन अत्यधिक मात्रा में उत्तपन्न होते हैं।
2.बहुत बड़े पैरों वाली महिला

Instagram
यू के की मैंडी सेलर्स एक ऐसी महिला है जो प्रोटियस सिंड्रोम नामक अनुवांशिक तकलीफ से ग्रस्त हैं जिसके कारण उनके पैर कुछ ज़्यादा ही बड़े हो गए हैं। उस परिस्थिति में त्वचा में और हड्डियों के आस पास बड़े बड़े लम्प्स जमा हो जाते हैं। ये बीमारी दुनिया में सिर्फ 120 लोगों को ही है।
3.जीती जागती बार्बी डॉल

Instagram

Wikimedia
वैलेरिया लुकियानोवा दुनिया की पहली मानव बार्बी डॉल हैं।देखने में आपको लगेगा कि आप प्लास्टिक की किसी गुड़िया को देख रहे हैं। उन्होंने सालों तक एक स्पेशल डाइट फॉलो की , रोज़ जिम गईं और कई बार ब्रैस्ट इम्प्लांट भी करवाया। उनका कहना है कि उन्होंने वक्ष के अलावा शरीर के किसी हिस्से में कभी भी प्लास्टिक सर्जरी नही करवाई है और फिर भी वो बार्बी डॉल जैसी दिखती हैं लेकिन उन्हें जब कोई बार्बी डॉल कहता है उन्हें बिलकुल अच्छा नहीं लगता बल्कि अपमानजनक लगता है। ।

No comments