नीना गुप्ता का छलका दर्द, कहा- ‘शादीशुर्दा मर्दों से…’
इन दिनों नीना गुप्ता उत्तराखंड में छुट्टियां बिता रही हैं। नीना ने वहां से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है । इसमें उन्होंने लड़कियों और महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि कभी किसी शादीशुदा मर्द के प्यार में ना पड़ें। विडियो में नीना अपने निजी अनुभवों को साझा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शादीशुदा मर्द से अफेयर होने के बाद कई ऐसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है जिसका अंत बुरा होता है । उन्होंने कहा, ‘आप उसके साथ ज्यादा नाइट स्पेंड करना चाहते हैं । फिर आप उनसे शादी करना चाहते हो और आप उसको प्रेशर बनाओगे कि डाइवोर्स करो और शादी करो। आपको गुस्सा आने लग जाता है।’
कभी-कभी आपका मन करता है कि आप उसकी वाइफ को भी फोन करो और उसे बताऊं कि उसका पति कैसा है। फिर मन कहता है कि छोड़ो यार मुझे इन कॉम्पलिकेशन में नहीं पड़ना है। सच कहूं तो कभी किसी शादीशुदा आदमी से प्यार मत करना। मैंने ऐसा किया है, मैंने बहुत कुछ झेला है इसलिए मैं आप सभी को कह रही हूं कि प्लीज कभी ऐसा मत करना।’ बता दें कि नीना अपने करियर की शुरुआत में वेस्ट इंडीज के मास्टर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड के प्यार में पड़ गई थीं । लंबे समय तक दोनों का अफेयर रहा था । शादी से पहले ही नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं जिसके बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया । नीना की एक बेटी है जिसका नाम मसाबा गुप्ता है । नीना ने सिंगल मदर बन अपनी बेटी को पाला ।

No comments