बिजनौर में घर में छिपीं पाँच महिलाओं सहित 48 तबलीगी जमातियों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ढूँढ निकाला, रायबरेली में मरकज के दो अन्य पर केस दर्ज
रायबरेली में दिल्ली मरकज से लौटे दो जमाती मस्जिद के पास एक घर में पाए गए। दोनों के खिलाफ तथ्य छिपाने के मामले में पुलिस ने नजीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मोमिनपुरा निवासी ये दोनों जमाती दिल्ली से लौटकर आँध्र प्रदेश में भी जमात के लिए गए थे। इसके बाद ये कस्बे में वापस आए।
दिल्ली निजामुद्दीन से निकले जमातियों की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार राज्य में छापेमारी कर रही है। इसी के तहत यूपी पुलिस ने गुरुवार को कई जिलों से घरों में छिपे 48 जमातियों को खोज निकाला साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सभी को क्वारंटाइन कराया है। वहीं रायबरेली क्षेत्र से एक घर में छिपे पाए गए दो जमातियों के खिलाफ में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
रायबरेली: नसीराबाद की बिलाली मस्जिद में २ जमाती पकड़े गए।फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है । लोगों का कहना है कि यहां जमात से आए और लोगों के बजी छुपे होने की आशंका है।
See Maneesh Rai's other Tweets
अमर उजाला की खबर के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश में जारी जमातियों की तलाशी अभियान के तहत पुलिस ने बिजनौर, रायबरेली, रामपुर और अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर छिपे 48 जमातियों को पकड़कर क्वरंटाइन किया गया है। इस दौरान सबसे बड़ी संख्या में जमाती बिजनौर जिले में छिपे पाए गए। पुलिस के मुताबिक बिजनौर जिले से असम की पाँच महिलाओं सहित 35 जमातियों को पकड़कर क्वारंटीन किया गया है। जिले में अब तक 487 जमाती पुलिस द्वारा तलाशे जा चुके हैं।
खबर के मुताबिक दिल्ली मरकज से लौटे दो जमाती मस्जिद के पास एक घर में पाए गए। दोनों के खिलाफ तथ्य छिपाने के मामले में पुलिस ने नजीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मोमिनपुरा निवासी ये दोनों जमाती दिल्ली से लौटकर आँध्र प्रदेश में भी जमात के लिए गए थे। इसके बाद ये कस्बे में वापस आए। इसके बाद से ही इन दोनों का आना-जाना और लोगों से मिलना जारी है, लेकिन किसी को भी अपनी हिस्ट्री के बारे में नहीं बताया।


No comments