Breaking News

यह 3 साल की बच्ची किसका क्या बिगाड़ सकती थी, फिर भी उसके साथ इतना बुरा क्यों हुआ

3 साल की मासूम बच्ची से किसकी क्या दुश्मनी हो सकती थी, जो उसे दर्दनाक मौत दी? इस बच्ची की कल शुक्रवार को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या क्यों और किसने की, अभी यह रहस्य बना हुआ है। बच्ची अपनी मां और दो भाइयों के साथ नर्सरी में बने एक कमरे में रहती थी। उसकी मां यहीं माली का काम करती है। यह घटना जिस वक्त हुई उस वक्त बच्ची की मां नर्सरी में काम कर रही रही थी, जबकि बच्ची कमरे में अकेली थी।

पंजाब के बठिंडा में मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह हत्या क्यों और किसने की, अभी यह रहस्य बना हुआ है। Third party image reference
पुलिस के लिए पहेली बनी हत्या...
पुलिस के कहे अनुसार मानसा रोड स्थित नर्सरी में इस बच्ची जिसका नाम प्रिया हैं,उसकी हत्या हुई। प्रिया के पिता देव सत्य उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। शुक्रवार दोपहर को प्रिया की मां नर्सरी में काम कर रही थी। भाई कहीं और थे। कमरे में प्रिया अकेली थी। कुछ देर बाद जब मां कमरे में पहुंची, तो प्रिया को देखा और उस मां चीख निकल गई। चीख- पुकार सुनकर पड़ोसी आए और उसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सिविल लाइंस पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के गले पर रस्सी के निशान मिले। इससे मालूम चलता है कि उसका गला घोंटा गया। घटना के बाद सहारा जनसेवा के वर्करों ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस हत्या कि इस हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

No comments