हीरो हीरोइन से ज्यादा इन जोड़ियों को किया जाता है सबसे ज्यादा पंसद, नम्बर 1 है सुपरहिट
बॉलीवुड में बहुत से हीरो और हीरोइन की जोड़ियाँ पसंद की जाती हैं, लेकिन अपको बता दें कि कुछ अभिनेताओं की जोड़ियाँ, अभिनेत्रियों और अभिनेताओं की जोड़ी से भी ज्यादा पसंद की जाती हैं। आज हम आपको उन जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
7 अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ
90 के दशक में इस जोड़ी को दर्शक भाइयों की जोड़ी मानते थे और इस जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था।
6 सुनील शेट्टी–अक्षय कुमार
सुनील और अक्षय ने ना सिर्फ एक्शन फिल्म, बल्कि कॉमेडी फिल्मों में भी एक साथ काम किया है और यह जोड़ी बॉलीवुड में खूब चर्चा में रही।
5 कादर खान-गोविंदा
यह जोड़ी 90 के दशक की सबसे सुपरहिट जोड़ी हुआ करती थी। एक दो या तीन नही, बल्कि कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं इस जोड़ी ने।
4 जॉन अब्राहम–अक्षय कुमार
अक्षय और जॉन की जोड़ी भी कमाल की है, हर फिल्म में इन दोनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
3 सलमान खान-शाहरुख खान
हालांकि इन्होंने ज्यादा फिल्मों में एक साथ काम नहीं किया, लेकिन इनकी फ़िल्म करन-अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दिया।
2 संजय दत्त-गोविंदा
यह जोड़ी भी कॉमेडी में सबसे अच्छी मानी गयी।
1 सलमान खान-संजय दत्त
इस जोड़ी को हर बार दर्शकों ने खूब सराहा, आज भी लोग इनको एक साथ देखना चाहते हैं, या यूं कहें कि यह जोड़ी आज भी सुपरहिट है।
No comments