Breaking News

Breaking News: First मिस्टर सरगुजा कृष्ण मोहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एसईसीएल में थे ओवरमैन

Breaking News: First मिस्टर सरगुजा कृष्ण मोहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एसईसीएल में थे ओवरमैन

अंबिकापुर. पहले मिस्टर सरगुजा प्रतियोगिता के विनर रहे शहर के युवक कृष्ण मोहन पटेल ने अपने परिचित के किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली। उनका शव मंगलवार की रात फांसी पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही परिजन उक्त मकान में पहुंचे और दरवाजा तोडक़र उन्हें फंदे से उतारा।

मिस्टर सरगुजा रह चुके कृष्ण मोहन के इस तरह दुनिया छोडक़र चले जाने से शहर में शोक की लहर है। कृष्ण मोहन एसईसीएल के महान-2 खदान में ओवरमैन के पद पर पदस्थ थे।


शहर के जोड़ा पीपल स्थित डॉ. वैश्य के मकान के पास निवासी कृष्ण मोहन पटेल पिता नीलमणि पटेल 39 वर्ष ने आज से करीब 15 वर्ष पूर्व हुए फस्र्ट मिस्टर सरगुजा प्रतियोगिता में मिस्टर सरगुजा का ताज पहना था। वे सूरजपुर जिला स्थित एसईसीएल के महान-2 खदान में ओवरमैन के पद पर पदस्थ थे।

मंगलवार की शाम वे ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचे। यहां से रात करीब 8.30 बजे घूमने निकले और चौपाटी से लगे फायरब्रिगेड ऑफिस के सामने शासकीय क्वार्टर के बगल में स्थित किसी परिचित के किराए के मकान में पहुंचे। वे अक्सर यहां आया-जाया करते थे।

Breaking News: First मिस्टर सरगुजा कृष्ण मोहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एसईसीएल में थे ओवरमैन
IMAGE CREDIT:

इसी बीच करीब आधे घंटे बाद परिजनों को खबर मिली कि दरवाजा बंद कर उन्होंने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और उनके छोटे भाई ने दरवाजा तोडक़र उन्हें फंदे से उतारा और होलीक्रॉस अस्पताल ले गए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने किस कारण से फांसी लगाई इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। कृष्ण मोहन की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है।

No comments