ननद भाभी के साथ हुआ बड़ा हादसा दोनो ही थीं प्रेग्नेंट खुशिया आने से पहले ही छा गए घर मे मातम।
सड़क पर खड़ीं ननद और भाभी को बेकाबू डंपर कुचलते हुए निकल गया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ननद और भाभी गर्भवती थीं और डॉक्टर को दिखाने के बाद गांव लौट रही थीं। हादसे के बाद ग्रामीणों के सड़क पर आ जाने से जाम की स्थिति बन गई, बाद में पुलिस ने आकर हालात पर काबू पाया। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
फतेहपुर के ललौली थाने के अकिलाबाद गांव निवासी फौजी दुर्गेश शुक्ला नई दिल्ली में तैनात हैं। उनकी 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी प्रीती शुक्ला मायके सैबसी गांव में पोस्टमैन भाई मोहित तिवारी के घर गई थी। प्रीती की 23 वर्षीय भाभी आरती तिवारी भी गर्भवती थी। मोहित तिवारी पत्नी आरती व बहन प्रीती को बाइक से लेकर शहर डॉक्टर से रुटीन चेकअप के लिए ले गया था। नर्सिंग होम में पत्नी व भाभी का चेकअप करवाकर बाइक से गांव लौट रहा था। बांदा-टांडा हाईवे में मुत्तौर गांव के सामने बाइक रोककर वह बाजार से कुछ सामान लेने चला गया।
आरती और प्रीती सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातें कर रहीं थीं, इस बीच फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहा खाली डंपर उन्हें रौंदता हुआ गुजर गया। हादसे में ननद और भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच बाइक में टक्कर लगने से पास में खड़ा मोहित भी दूर जा गिरा। हादसे के बाद लोग दौड़ पड़े, जिससे एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। एसओ राजीव कुमार सिंह व दतौली चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचकर भीड़ हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया। एसओ ने बताया कि डंपर कब्जे में लिया गया है, चालक की तलाश कराई जा रही है।
घर में खुशियां आने का था इंतजार
सैबसी स्थित डाकखाना में पोस्टमैन मोहित उर्फ चुन्नू तिवारी के घर में कोहराम मच गया। मोहित की दो साल पहले अढ़ावल गांव की आरती से शादी हुई थी। उसकी बहन प्रीती शुक्ला के पति दिल्ली में लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे हैं। रिश्तेदारों ने बताया कि एक साथ बहन और पत्नी के गर्भवती होने से घर वाले बेहद खुश थे।

No comments