Breaking News

शौहर मोहसिन ने जबरन पिलाई शराब, बीवी को कराया गंजा और जिंदा दफनाने चला

जहानाबाद क्षेत्र के बिना माँ की युवती (19 वर्षीय) शबनूर का विवाह फतेहपुर के जहानाबादा थाना क्षेत्र के मियां टोला निवासी मोहसिन उर्फ गुर्गा पुत्र लल्लू के साथ 27 जुलाई 2019 को हुआ था। शादी के एक महीने बाद युवक मोहसिन अपनी पत्नी व उसके रिश्तेदारों से दहेज के नाम पर मोटी रकम की मांग कर रहा था। रिश्तेदारों द्वारा अपनी गरीबी का वास्ता देते हुए दहेज देने में असमर्थता जाहिर की गई तो मोहसिन जल्लाद बन गया।
इसके बाद आरोपी मोहसिन अपनी पत्नी शबनूर के साथ अक्सर मारपीट करने लगा। इसी मारपीट ने शबनूर के शरीर पर कई जगह ब्लेड व चाकू से जख्म कर दिए। शबनूर के पिता हबीबुल्ला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक 28 मई की दोपहर शबनूर के शौहर मोहसिन ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने उसकी बेटी को न सिर्फ बुरी तरह मारा-पीटा बल्कि उसे एक लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बेदम कर दिया जिसके बाद उसकी बेटी को जबरन शराब भी पिलाई और उसके सिर के बाल मुंडवा दिए।
28 मई को पिटाई के बाद पास के ही कब्रिस्तान में प्री-प्लानिंग के तहत उसके पति व परिजनों ने गड्ढा खोद लिया था जिसमें वह शबनूर को जिंदा ही दफनाने जा रहे थे। शोरगुल करने के बाद इकट्ठा हुए आस-पास के लोगों ने शबनूर की जान बचाई। पीड़ित मुस्लिम युवती के पिता हबीबुल्ला ने बेटी के शौहर मोहसिन, उसके पिता लल्लू व सास मां बानो के खिलाफ थाने में नामदर्ज तहरीर दी है।

No comments