मीट वाले ने दोस्ती कर किशोरी से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

गुरुग्राम में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन किशोरी के गर्भवती होने पर इसका खुलासा हो गया।
परिजनों के पूछने पर किशोरी ने पूरा घटनाक्रम उन्हें बता दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर गुरुग्राम सेक्टर-65 थाने में दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की पहचान बादशापुर निवासी दिनेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है। उनकी 15 साल की बेटी के साथ चार महीने से दिनेश नाम का युवक डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर परिवार को इस बात का पता चला।
आरोपी युवक को जेल भेजा
सेक्टर-65 थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी मीट की दुकान चलाता है। किशोरी उसकी दुकान पर आती थी, इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई थी।
No comments