Breaking News

200kg सोने से बनी थी 'जोधा' की ज्वैलरी, एक भी गहना नहीं था नकली

ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने फैशनसेंस से सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि आम लोगों को काफी प्रभावित किया। बात फिल्मोंं की करें या रियल लाइफ की, उन्होंने एक नहीं बल्कि बार-बार फैशन की डेफिनेशन सेट की।

Aishwarya Rai Bachchan, Jodha Akbar, jewelery, Bollywood Fashion, Nari

आज हम ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जोधा अकबर' के रॉयल लुक की बात कर रहे हैं। साल 2008 में जब यह मूवी रिलीज हुई तो उस दौरान की दुल्हनों के सिर ऐश्वर्या के जोधा लुक का क्रेज चढ़ गया। ब्राइडल्स में उनके लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई थी।

Aishwarya Rai Bachchan, Jodha Akbar, jewelery, Bollywood Fashion, Nari

फिल्म में भारी से भारी कपड़ों और गहनों को पहनें ऐश्वर्या सच में किसी रानी जैसी लग रही थीं। मगर, क्या आप जानते हैं कि 'जोधा अकबर' में ऐश्वर्या ने जो गहने पहने थे वह सभी असली सोने और कीमती स्टोन्स से बने बनाए गए थे। चलिए जानते हैं इन गहनों के पीछे की कहानी।

Aishwarya Rai Bachchan, Jodha Akbar, jewelery, Bollywood Fashion, Nari

यही नहीं, 'जोधा' लुक के लिए फेमस ज्वैलर्स तनिष्क की एक टीम बनाई गई थी, जिन्होंने इतिहास को खगोल कर उनके लिए गहनें तैयार किए थे। कहीं पर भी जोधा बाई से जुड़ी ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं थी, जिसके बाद टीम को उस दौर के दूसरे राजघरानों की पैंटिंग्स व गहनों से जुड़ी जानकारी की मदद लेनी पड़ी।

Aishwarya Rai Bachchan, Jodha Akbar, jewelery, Bollywood Fashion, Nari

400kg के गहने

ऐश्वर्या के लिए तैयार किए गए गहनों का वजन करीब 400kg था, जिसे बनाने के लिए असली सोना व स्टोन्स इस्तेमाल किए गए थे। सभी गहनों में करीब 200kg गोल्ड, अलग-अलग कीमती स्टोन्स, मोती आदि का यूज किया गया था। फिल्म में शादी के सीन में ऐश्वर्या ने जो गहने पहने थे, उनका वजन करीब साढ़े 3kg से ज्यादा था।

Aishwarya Rai Bachchan, Jodha Akbar, jewelery, Bollywood Fashion, Nari

2 साल में बनकर तैयार हुए गहने

गहनों का काम शूटिंग से पहले ही पूरा कर लिया गया था, जिसके लिए करीब 200 कारीगरों ने दिन-रात काम किया था। हर चीज इतिहास के मुताबिक थी और सभी गहनें हाथ से बनाया जा रहे थे इसलिए इस काम को पूरा करने में कारीगरों को करीब 2 साल का वक्त लग गया।

Aishwarya Rai Bachchan, Jodha Akbar, jewelery, Bollywood Fashion, Nari

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि फिल्म उनके लिए ज्वैलरी पहनना सबसे बड़ा चैलेंज था। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि न जाने राजघराने की महिलाएं इतने भारी गहने दिनभर कैसे पहनी रहती थीं।

No comments