Video: सड़क पर शर्मसार हुई मानवता, अर्धनग्न डॉक्टर के हाथ बांधकर उठा ले गई पुलिस
पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है। इस लड़ाई में डॉक्टर फ्रंटलाइन में खड़े हैं और मरीजों को बचाने के लिए अपनी परवाह नहीं कर रहे हैं। लेकिन इस बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में डॉक्टर के साथ पुलिस का ऐसा बर्ताव सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई शर्मसार हो जाएगा। दरअसल यहां एक डॉक्टर पीपीई किट की कमी को लेकर पिछले एक महीने से शिकायत कर रहे हैं, जिसके बाद सड़क पर पुलिस ने उनके साथ ऐसा बर्ताव किया, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

कपड़े उतारे, हाथ बांधा
डॉक्टर के साथ पुलिस के इस अमानवीय बर्ताव का वीडियो भी सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर के सुधाकर बिना शर्ट के हैं, उनके हाथ को बांध दिया गया है और उन्हें सड़क पर लेटा दिया। इसके बाद तमाम पुलिस वाले उन्हें सड़क से घसीटती है और फिर उठाकर ले जाती है।
Appeal to medical fraternity, I don’t know how many of u will remember Tali,Thaali or Flower petals but don’t forget this video of Dr Sudhakar which exposes the real face of authorities.They don’t respect u, they just want to scapegoat u for their incompetence. If u deny then
977 people are talking about this
लोग बने रहे मूकदर्शक
अहम बात यह है कि जब डॉक्टर सुधाकर के साथ यह अमानवीय बर्ताव हो रहा था तो वहां पर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे, लेकिन वह वहां पर सिर्फ मूक दर्शक बने रहे। लोगों के सामने पुलिस डॉक्टर को सड़क से घसीटते हुए लेकर जाती है और ऑटोरिक्शा में बैठाती है, जहां से उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया जाता है। बता दें कि डॉक्टर सुधार नसरीपटनम सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उन्हें पिछले महीने सस्पेंड कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने पीपीई किट और एन-95 मास्क की कमी की शिकायत की थी।
Dr Sudhakar’s hungama before - half naked drama - visakhapatnam - the visuals speak better @VSReddy_MP @ysjagan @ysjagan @APPOLICE100 take action on him
38 people are talking about this
क्या कहना है पुलिस का
घटना के सामने आने के बाद वाइजैग के पुलिस कमिश्नर आरके मीमा का कहना है कि सुधाकर नशे में थे और वह हाईवे पर उत्पात मचा रहे थे। वह पुलिसवालों के साथ गलत बर्ताव कर रहे थे। उन्होंने एक कॉन्स्टेबल का मोबाइल फोन छीन लिया था। यही नहीं डॉक्टर कुछ मानसिक समस्या से भी ग्रसित हैं। साथ ही कमिश्नर का कहना है कि वीडियो में जो कॉन्स्टेबल डॉक्टर को मारते हुए दिख रहा है उसे सस्पेंड कर दिया गया है। हमने डॉक्टर को किंग जॉर्ज अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। उनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हम उनके खिलाफ आईपीसी की उपयुक्त धाराओं के तहत केस दर्ज करेंगे।
This is Dr. Sudhakar who was suspended for complaining about lack of N95 masks. Police thrashed him and tied his hands behind his back. Ruling YSR Congress Party must answer why this barbaric behaviour with a corona warrior? #JusticeForDrSudhakar
452 people are talking about this
पुलिस के साथ दुर्व्यवहार
इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुधाकर पुलिसवालों के साथ गाली गलौज कर रहे हैं। वह पुलिसवालों से कहते हैं कि तुम लोग मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के लिए काम कर रहे हो जो दलितों की हत्या करवा रहे हैं।




No comments