Breaking News

गुस्से में पत्नी ने ट्रेन के नीचे कटकर दी अपनी जान ,वजह जानकर होगी हैरानी

शुक्रवार सुबह रामकोट रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर महिला का एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। गुरुवार रात हुई घटना में महिला का शव धड़ से अलग हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी और रामकोट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रामकोट कस्बा के पुराने बाजार मोहल्ला निवासी मुन्नी लाल बेरोजगार है। मुन्नी लाल अक्सर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। गुरुवार शाम सब्जी में नमक कम होने की बात पर मुन्नीलाल ने पत्नी केशकली की जमकर पिटाई कर दी। केशकली अन्य परिवारीजनों से मदद मांगने गई लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। परेशान केशकली रामकोट रेलवे स्टेशन की तरफ निकल गई।
इसी दौरान रात लगभग सवा दस बजे बुढ़वल से बालामऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से वह कट गई। रामकोट थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक ने बताया कि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी मृतका के पति मुन्नीलाल से पूछताछ की जा रही है।

No comments