Breaking News

वहशी कुत्तों ने पांच बकरों को नोच कर उतारा मौत के घाट

बिलग्राम हरदोई। । लाकडाउन के चलते अब जानवरो को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन भुख की वजह से बंदर, कुत्तों का हमला लगातार लोगों पर बढ़ रहा है। कभी बंदर आने जाने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। वहीं कुत्ते भी भूख की वजह से अब पालतू जानवरों पर हमला करने लगे हैं। ताजा मामला बिलग्राम के मोहल्ला काजीपुरा का है। जहां पर कुछ आवारा कुत्तों ने शुजाअत उर्फ पुत्तन खां के अहाते में घुस कर वहां बंधे जानवरो पर हमला कर दिया और पांच बकरों को काटा जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि म्रत बकरों में 2 बकरे निहाल 2 बकरे पुत्तन तथा एक इमरान का था। लोगों ने बताया कि ये आवारा कुत्ते लाकडाउन से पहले हमले नहीं करते थे लेकिन अब ये भूख की वजह से वहशी हो गये हैं। जो अभी तक तो जानवरो पर हमला कर रहे हैं। कहीं किसी गली में खेलते हुए बच्चे को पा गये तो न जाने ये उनका क्या हाल करेंगे।

No comments