Breaking News

प्रेमी जोड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

नालंदा: सोहसराय थाना में प्रेमी जोड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास.प्रेमी जोड़ा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती. बिहारशरीफ के सोहसराय थाना में उस बक्त अफरा तफरी मच गया जब प्रेमी जोड़ा ने थाना में आत्म हत्या का प्रयास किया आनन फानन में सोहसराय पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ दोनों का इलाज जारी है.

प्रेमी जोड़ा ने बताया की ये लोग काफी दिनों से एक दूसरे से प्यार करते थे मगर लड़की के परिवार बाले लड़की की शादी कही और तय कर दिया इसके बाद दोनों घर से फरार हो गया. इसके बाद लड़की के परिवार बालो ने लड़का के पूरे परिवार पर अपहरण का मामला दर्ज करा दिया. इसके बाद दबाव में आकर दोनों थाना में सरेंडर कर दिया.

इस दौरान न्यायालय के आदेश पर लड़की को परिवार के हवाले कर दिया. इसके बाद लड़की बाले लड़की की शादी दूसरे लड़का से तय कर दिया. इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की अपने प्रेमी के साथ फिर फरार हो गई. और पटना के मंदिर में जाकर शादी कर लिया. और आज सुबह दोनों सोहसराय थाना पहुचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया और दोनों परिवार के सामने शादी करने के बात कहने लगा मगर परिवार बाला फिर से शादी कराने को इनकार कर दिया.

उसके बाद लड़का अपने जेब मे रखे नशीले पदार्थ कहा लिया और लड़की अपने दुप्पटा से फांसी लगा ली इस दौरान दोनों के ऊपर पुलिस की नजर गई. और दोनों को बचाते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस के मुताविक लड़की नाबालिग है. इस लिए इसे पुनः न्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.मगर प्रेमी जोड़ा अब एक ही रट लगा रहा है जियेंगे तो साथ और मरेंगे भी साथ.

No comments