Breaking News

थाना क्षेत्र में सोमवार को कई दिन पुराना अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। बोरे से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी

हुसेनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को कई दिन पुराना अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। बोरे से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।

फतेहपुर। जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को कई दिन पुराना अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। बोरे से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर जांच कर रही है। शव मिलने की खबर पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। शव बोरे में होने पर रेप के बाद हत्या की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों ने जताई है। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, हुसेनगंज थाना क्षेत्र के बेला मवई गांव के समीप आज नहर में एक अज्ञात युवती (23) का शव बोरे में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आस पास के लोगों के देखने वालों की भीड़ जमा हो गयी। बोरे से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी मौके पर पुलिस पहुँची। शव को पोस्टमार्टम भेज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष निशिकांत राय का कहना है कि शव कई दिन पुराना लगता है। युवती की उम्र करीब 23 वर्ष के आसपास लगती है। बोरे में बंद होना हत्या कर शव फेंकने की ओर इशारा करता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप जांच की जायेगी। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि जिस तरह से शव को बोरे में भर कर बंद कर फेंका गया है उससे रेप के बाद हत्या भी हो सकती है।

No comments