शराब की लत ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में नवदंपति की जान ले ली. पति शराब पीने का आदी था और हमेशा की तरह रविवार को भी वह नशे में धुत होकर घर आया था. पत्नी को पति की शराब पीने की लत से शिकायत थी. इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्साई पत्नी ने घर के बाहर एक कुएं में जाकर छलांग लगा दी. इसके बाद पति भी पत्नी के पीछे कुएं में कूद गया.
उनकी 4 महीने की बेटी की रोने की आवाज सुनी जब परिवार के बाकी लोग घर पहुंचे तो पति-पत्नी गायब थे. तलाश करने पर दोनों के शव घर से लगे कुएं में दिखे.
यह मामला बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के अगरवाडा गांव का है, जहां 25 साल के राजेश का अपनी 20 साल की पत्नी नंदनी से शराब के नशे में झगड़ा हो गया था. उन दोनों की शादी को डेढ़-दो साल ही हुए थे और उनकी 4 महीने की बेटी थी.
शराब पर हुआ झगड़ा, नवविवाहिता कुएं में कूदी, पति ने भी लगा दी छलांग
Reviewed by kunal
on
12:55
Rating: 5
No comments