पत्नी की ब्लेड से गर्दन काटकर हत्या, खुद भी जान देने की कोशिश
पत्नी की ब्लेड से गर्दन काटकर हत्या, खुद भी जान देने की कोशिश
हरियाणा के सोनीपत में लॉकडाउन में फंसे एक युवक ने शेविंग ब्लेड से अपनी पत्नी की गर्दन काट कर हत्या कर दी। फिर खुद पर भी हमला कर गला काट लिया। नाजुक हालत में युवक को भी रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर के रामवीर की शादी सात वर्ष पूर्व लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव बौधनिया से हुई थी। दंपति की एक दो वर्ष की बेटी रोशनी है। रामवीर पत्नी देवसुती बच्ची संग हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक बैट्री पाउडर कंपनी की फैक्ट्री में काम करता है। होली पर वो परिवार समत गांव आया था। पिछले दो माह से वो लाॅकडाउन में फंसा हरियाणा में फंसा था। हररोज वह यहां परिजनों सें संपर्क कर गांव आने की बात कहता था। साथ ही हो रही परेशानी पर भी चर्चा करता था। सैदपुर में जिस किराए के मकान में वो रहता था। वहीं गुरूवार रात को पत्नी का ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद खुद भी जान देने का प्रयास किया। बेटी रोई तो उसे भी थप्पड़ जड़ दिए। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। सूचना पर सैदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज चांद सिंह, गांव के सरपंच मौके पर पहुंच गए। घायल रामवीर को पुलिस ने रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पड़ोसी के बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना की सूचना मृतका के मोबाइल से मिले नंबरों के बाद उसके मायके और ससुराल में लोगों को दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामवीर के परिजनों को प्रशासन की तरफ से पास नहीं मिल सका पर मृतका के परिजन एम्बुलेंस लेकर हरियाणा पहुंचे हैं।
पड़ोस में मिला वेलन, खाना बनाते हुई घटना
मृतका देवसुती के लथपथ शव के पास ही पुलिस को बेलन पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर चूल्हा जल रहा था। ऐसा बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
मदर्स-डे से पहले मां का साया उठा
मां की हत्या के बाद दो साल की रोशनी मायूस है। मदर्स डे से दो दिन पहले ममता का विछोह मासूम रोशनी शायद ही कभी भूल पाए। पड़ोसी की महिलाओं ने फिलहाल उसे आश्रय दिया है। मगर नन्ही जान सब जानती है कि अब उसकी मां नहीं आएगी। हत्यारे पिता की जान खुद संकट में फंसी है
No comments