Breaking News

एमबीए पास लेक्चरर पत्नी ने लगाया फंदा, सुबह पति ने भी ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

जालंधर (उत्तम हिन्दू न्यूज): आपसी विवाद के चलते फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली एमबीए पास आसमा और उसके कपड़ा व्यापारी पति विकास राणा ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार आसमा ने सोमवार रात फंदा लगाकर जान दी, जबकि विकास ने मंगलवार को ट्रेन के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर रईया रहने वाले मायके वाले जालंधर पहुंच गए, उस समय विकास तब घर से गायब था। पुलिस ने सोमवार रात ससुर रूप लाल कालिया की शिकायत पर दामाद विकास राणा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का पर्चा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार यह जानकारी सामने आई कि विकास ने भी फिल्लौर में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार इससे पहले विकास पर आरोप था कि वह होशियारपुर रोड स्थित एपीजे कॉलेज से लेक्चरर की जॉब छोड़ चुकी पत्नी आसमा राणा पर फिर से नौकरी करने के लिए दबाव बना रहा था, मगर आसमा इसलिए काम नहीं करना चाहती थी, क्योंकि वह अपनी 6 और 7 साल की दो बेटियों को अपना पूरा वक्त देना चाहती थीं।
उधर, लुधियाना जीआरपी के एसएचओ बलवीर सिंह घुम्मण ने रईया के रहने वाले कपड़ा व्यापारी विकास राणा के सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि राणा फैमिली को बुधवार बुलाया गया है ताकि आगे की जांच की जा सके। वहीं थाना-1 के एसएचओ राजेश कुमार ने भी कहा कि विकास राणा के सुसाइड की सूचना मिली है। विकास राणा के भी सुसाइड करने की सूचना मंगलवार रात जैसे ही कॉलोनी में आई तो सनसनी फैल गई। रात से ही विकास का मोबाइल फोन बंद आने लगा था। हालांकि ससुर ने विकास पर आसमा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज करवाया था, मगर इस दंपति सुसाइड में एक नेता का नाम अंदरखाते लोग ले रहे थे। अभी यह जांच का विषय है कि नेता का क्या रोल रहा है। वहीं लोग इस बात पर दुखी थे कि 24 घंटे में दो मासूम बच्चियों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

No comments