प्रेमिका के इनकार पर प्रेमी ने उसको जलाया और फिर जो हुआ जानकर हैरान होंगे आप…
चंद्रपाल का अारोप है कि एक साल पहले उसकी पत्नी पड़ोसी विनोद कश्यप के साथ चली गई थी। जिसकी उसने सुभाषनगर थाना में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन फ्राइडे को वह वापस आ गई और फिर से साथ रहने लगी। जिससे नाराज होकर उसका प्रेमी विनोद नशे में धुत होकर संडे शाम को घर में आ धमका। वह मीनू को जबरदस्ती ले जाने लगा। आरोप है कि जब उसने इंकार किया तो उसने पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी। फिर वहां से भाग निकला।
आग लगते ही महिला चीखते हुए इधर-उधर भागने लगी। उसकी चीखपुकार सुन सास बचाने के लिए दौड़ी तभी पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। लेकिन तब तक महिला 35 परसेंट जल चुकी थी। पुलिस को घटनास्थल पर पेट्रोल की बॉटल और लाइटर मिला है। वहीं इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि विनोद पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। उसकी तलाश कर रही है, फिलहाल आरोपी फरार है।
No comments