Breaking News

गैंगस्टर चट्ठा पर जानलेवा हमला, दोनों टांगें व हाथ तोड़े

नितिन सिगला,बठिडा : रविवार सुबह केंद्रीय जेल बठिडा के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर नवदीप सिंह उर्फ चट्ठा पर गैंगस्टर राहुल सूद व अजय कुमार ने लोहे की पत्तियां तोड़कर हमला कर उसके दोनों हाथ-पांव तोड़ दिए हैं। सीआरपीएफ जावानों व जेल सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव करते हुए गैंगस्टर चट्ठा को छुड़वाया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल हमला करने की रंजिश का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है।
गैंगस्टर नवदीप सिंह चट्ठा पर हत्या, लूटपाट, मारपीट के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है जबकि हमला करने वाले गैंगस्टर राहुल सूद व अजय सिंह पर हत्या, मारपीट, लूटपाट समेत कई संगीन मामले दर्ज है। इतना ही नहीं दोनों आरोपितों से बीती 20 अप्रैल को मोबाइल फोन मिलने पर केस दर्ज हुआ था। इससे पहले भी चार बार इन दोनों गैंगस्टरों से मोबाइल फोन बरामद हो चुके है।
जेल सुपरिटेंडेंट मंजीत सिंह ने बताया कि गैंगस्टर नवदीप सिंह चट्ठा हत्या के मामले में केंद्रीय जेल बठिडा में सजा काट रहा है, जबकि गैंगस्टर राहुल सूद और अजय सिंह भी हत्या समेत कई मामलों में बठिडा जेल में ही बंद है। इन सभी गैंगस्टरों को जेल में बनी हाई सिक्योरिटी सेल में रखा हुआ है। रविवार सुबह बंदी खुलने पर यह तीनों गैंगस्टर चाय नाश्ता करने के बाद अपने-अपने सेल में चले गए। गैंगस्टर चट्ठा अपने सेल में जाकर सोया गया, जबकि गैंगस्टर राहुल सूद और अजय कुमार ने सेल में बनी लोहे की खिड़की से लोहे की पत्तियां तोड़कर चट्ठा के सेल में दाखिल हो जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। जेल अस्पताल में इलाज के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चट्ठा का इलाज करने वाले डॉक्टरों की मानें तो हमला बहुत बुरे तरीके से किया गया है। उसकी दोनों टांगों के अलावा दोनों हाथों की सात से आठ हडिड्यां तोड़ दी गई है, जबकि उसके सिर पर गहरी चोटें है। हमला करने की सही वजह का नहीं लगा सका पता
जेल सुपरिंटेंडेंट मंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी थाना कैंट पुलिस को दी गई है। हमला क्यों और किस रंजिश के चलते किया गया है, इसके बारे में घायल गैंगस्टर चट्ठा ही बता सकता है। शनिवार शाम तक तीनों गैंगस्टरों में किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था। रविवार सुबह बंदी घर खुलने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। अचानक ही उन्होंने हमला किया है। गैंगस्टर चट्ठा ने बयान नहीं दर्ज करवाए : थाना प्रभारी
थाना कैंट के प्रभारी इंस्पेक्टर नरिदर कुमार का कहना है कि घायल गैंगस्टर चट्ठा ने अपने बयान दर्ज नहीं करवाएं है। पुलिस बयान लेने के लिए अस्पताल गई थी। पुलिस ने जेल सुपरिटेंडेंट की तरफ से भेजी गई शिकायत के आधार पर गैंगस्टर राहुल सूद व अजय सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। हमला करने की वजह का पता किया जा सकेगा। फोन की जानकारी को लेकर हो सकती दुश्मनी
आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के आरोपित दोनों गैंगस्टरों से कई बार मोबाइल बरामद हो चुके है। उन्हें शक था कि जेल के सुरक्षा कर्मियों को मोबाइल फोन की जानकारी गैंगस्टर चट्ठा की तरफ से दी जाती थी। चट्ठा सेखों व अजय व राहुल बंबीहा गु्रप से जुडे़
नवदीप सिंह चट्ठा कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों और स्वर्गीय विक्की गौंडर गैंग से जुड़ा हुआ है। उसपर पंजाब के अलावा हरियाणा व राजस्थान में कई केस दर्ज हैं। गैंगस्टर राहुल सूद और अजय कुमार गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप के साथ जुड़ा है। उनपर कई बड़े मामले दर्ज है, जबकि बठिडा जेल में बंद के दौरान दोनों गैंगस्टरों से तीन से चार बार मोबाइल फोन बरामद होने के मामले दर्ज किए गए है। दो माह पहले दोनों गैंगस्टरों ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश भी की थी।

No comments