9 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया पड़ोसी, हत्या कर छिपा दिया शव

गाजियाबाद. थाना मोदीनगर इलाके में एक बार फिर एक मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 9 वर्षीय मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत बच्ची के परिजनों ने थाना मोदीनगर पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मासूम की तलाश शुरू की तो पड़ोस में रहने वाला एक युवक पुलिस ने इस मामले में पड़ौस मेें रहने वाले युवक गौरव को पिलखुआ से गिरफ्तार किया है। पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वही बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया था और उसने बच्ची की हत्या की है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- Moradabad: शराब पीने के बाद भाई की ईंट से कुचलकर हत्या, पब्ल्कि ने रस्सियों से आरोपी को बांधा
जानकारी के अनुसार, थाना मोदीनगर इलाके की विजयनगर कॉलोनी में रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची को पास में ही किराए पर रहने वाला गौरव नाम का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसकी शिकायत बच्ची के परिजनों ने मोदीनगर पुलिस से की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और आरोपी गौरव को उसके पैतृक घर पिलखुवा से गिरफ्तार कर लिया गया। जब उससे गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वही बच्ची को बहला-फुसलाकर लेकर आया था और उसने बच्ची की हत्या कर भोजपुर इलाके के एक खेत में शव को ठिकाने लगाया है। पुलिस ने उसके बताए अनुसार शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। बहरहाल पुलिस अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उससे गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- लॉकडाउन के बीच ईंट भट्टा मजदूरों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग, तीसरे को लग कई भनक, इसके बाद जो हुआ
No comments