World Health Day 2020: कम करना चाहते हैं मोटापा, लेकिन बार-बार लगती है भूख तो करें ये उपाय
ऐसे करें वजन कम
1. विशेषज्ञों के अनुसार एकदम भूखे रहकर या कम खाकर वजन कम करने की कोशिश न करें, इससे आपका मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है, जिससे वजन धीमी गति से घटता है। दिनभर में कम से कम 1000 कैलोरी अवश्य लें। बल्कि बेहतर होगा कि आप 1200 कैलोरी प्रतिदिन लें, ताकि ऊर्जा का स्तर बने रहने से थकान न हो।
2. बाहर का तेल और मसालेदार खाना छोड़कर घर पर बना लो कैलोरी फूड ही खाएं, और फाइबर लें। इसके लिए आप फल और सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं। हो सके तो घर पर ही ताजे फलों का जूस बनाकर पिएं और उनमें शक्कर का प्रयोग न करें तो अच्छा होगा।
Third party image reference
3. प्रतिदिन सुबह खाली पेट, गरम पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। हो सके तो इस पानी में दालचीनी का पाउडर डाल दें। यह बेहद असरकारक और स्वास्थ्यवर्धक होता है।
4. रोजाना कम से कम 1 घंटा पैदल चलें और 90 मिनट तक कार्डियो वर्कआउट करें। इससे आपकी बॉडी टोन्ड दिखेगी और रक्त संचार तेज होने से चेहरा भी निखरेगा।
5. आप केवल फ्रूट डाइट और लिक्विड डाइट लेकर भी तेजी से वजन कम कर सकते हैं, लेकिन यह किसी डाइटीशियन की निगरानी में ही करें तो बेहतर होगा। आप सूखे मेवों का प्रयोग भी सीमित मात्रा में कर सकते हैं।
Third party image reference
6. दिन में दो बार भोजन के बजाए प्रोटीन शेक एक बेहतर विकल्प है। इसे लेने के बाद घंटों तक भूख नहीं लगती और आप कमजोरी भी महसूस नहीं करते। किसी एक वक्त आप हल्का भोजन ले सकते हैं।
7. वजन घटाने के दौरान तली-भुनी चीजों, वेफर्स, मीठा, व्हाइट ब्रेड, बिस्किट, मैदे की बनी चीजें, कॉकटेल, शर्बत, सॉफ्टड्रिंक्स या कोल्ड्रिंक्स, और पैकेट में उपलब्ध सूप या जूस से दूरी बनाए रखें।
8. नेचुरल पेय पदार्थों जैसे- नारियल पानी, ग्रीन-टी, हर्बल वॉटर जिसमें तुलसी या अदरक का जूस मिला हो का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा कोशिश करें की गर्म या गुनगुना पानी ही पिएं।
9. खीरा, पार्सले, मेथी, नींबू, खट्टे फलों को खाने में शामिल करें। आप चाहें तो दही का सेवन भी कर सकते हैं।
Third party image reference
10. रोटी में जौ का आटा प्रयुक्त हो, तो यह वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है। या फिर औट्स का प्रयोग करें।



No comments