Breaking News

तो लीजिए, IPL को लेकर मिले बड़े संकेत, इस महीने में शुरू हो सकता है टूर्नामेंट !

कुछ तो करो ना वायरस की वजह से इस साल खेले जाने वाले आईपीएल टूर्नामेंट को 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है। 15 अप्रैल के बाद आईपीएल शुरू होगा या नहीं होगा इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। अगर इस बार आईपीएल नहीं होता है तो खिलाड़ियों से लेकर फ्रेंचाइजियों और बीसीसीआई तक को बड़ा घाटा हो सकता है।

Third party image reference
यही वजह है कि बीसीसीआई इस टूर्नामेंट को रद्द करने की बजाय हर हाल में आयोजित करना चाहती है। बीसीसीआई अगर इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन रद्द करती है, तो स्टेक होल्डर्स को भारी नुकसान होना तय है।

Third party image reference
आपको बता दें कि बीसीसीआई जुलाई में आईपीएल 13 के आयोजन का प्लान बना रही है। सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में आईपीएल 13 का आयोजन बंद दरवाजे में ही होगा। अभी इस बारे में विचार-विमर्श चल रहा है।

Third party image reference
बता दें कि FICCI इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अगर इस साल आईपीएल रद्द होता है, तो लगभग 2500 करोड़ रुपए का घाटा हो सकता है। इस कड़ी में सबसे ज्यादा नुकसान आईपीएल के टेलीकास्ट अधिकार रखने वाले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को हो सकता है। आपको बता दें कि स्टार इंडिया ने साल 2018 में लगभग 16347 करोड रुपए में 5 साल के लिए आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स खरीदे हैं।

Third party image reference
वहीं दूसरी तरफ आईपीएल प्रतियोगिता की सबसे मजबूत टीमों में से एक चेन्नई की टीम ने भी कहा है कि आईपीएल रद्द होने से उसे भारी नुकसान हो सकता है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने भी बीसीसीआई से टूर्नामेंट को छोटा करने और इसे बंद स्टेडियम में करवाने की गुहार लगाई थी।

No comments