भारत के तालाबो में है प्रोटीन से भरा यह खाना (जर्मन वैज्ञानिक)
tumblr.com
जर्मनी ही नहीं बल्कि भारत के शोधकर्ताओं ने माना है कीडकवीड जिसे हिंदी में कसपत भी कहते है यह भारत के तालाबों में कई जगह दिख जाएगी जो छोटी -2 पत्तियों जैसे होती है इसे कई नामों से जाना जाता है जैसे काई या घास । वैज्ञानिको ने पाया की यह मानव उपभोग के लिए पोषणयुक्त पदार्थ है इसमें भरपूर मात्रा में "अमीनो एसिड"है , जो मानव के प्रोटीन के रूप में योग्य है। माँस और अंडे में भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड होता है जो मांसपेशियों के निर्माण के लिए सहायक है। डकवीड शान्त पानी में काफी तेज़ी से फैलते है इसके द्वारा कवर किया गया क्षेत्र कुछ दिनों में दोगुना हो सकता है। डकवीड जलकुंभी की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक तेजी से बढ़ता है।
dailymail.com
डकवीड कि कई तरह की प्रजातियां है और उनमे से सभीखाने योग्य है । डकवीड को सब्जियों और साग के अपेक्षा ही प्रोटीन युक्त माना जा रहा है। डकवीड को उच्च प्रोटीन सामग्री और पर्यावरण के अनुकूल गुणों के कारण मानव के भोजन के रूप में प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत माना जा रहा है। डकवीड खेती में आसान और प्रोटीन में उच्च है। कुछ शोधकर्ताओं ने यह भी पाया की इसके नियमित उपयोग से शरीर के अंदर हो रही कई तरह की बीमारिया भी दूर हो सकती है। डकवीड जलकुम्भी या पालक के स्वाद जैसा होता है। यह एक पौष्टिक सब्जी के रूप में कई देशो में उपयोग किया जा रहा है।


No comments