Breaking News

लॉक डाउन के दौरान बेवजह सड़क पर घूम रहा था युवक, पुलिस ने रोका तो मचाया जमकर उत्पात

लॉक डाउन के दौरान घर से बाहर निकले एक युवक से जब पुलिस ने सड़क पर आने का कारण पूछा तो युवक उल्टा पुलिस से ही भिड़ गया
मुरादाबाद(Moradabad): लॉक डाउन का उल्लंघन करने से लोग बाज नहीं आ रहे. लॉक डाउन के बावजूद लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं. लॉक डाउन के दौरान घर से बाहर निकले एक युवक से जब पुलिस ने सड़क पर आने का कारण पूछा तो युवक उल्टा पुलिस से ही भिड़ गया और पुलिसकर्मियों के साथ जमकर अभद्रता की.
मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र लाइनपार प्रकाश नगर चौराहे का है जहां पर पुलिस द्वारा चैकिंग की जा रही थी. जिसमें पुलिस के साथ-साथ सिविल डिफेंस के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। वहीं काफी देर से चौराहे पर इधर उधर घूम रहे युवक को जब चौराहे पर मौजूद सिपाही ने रोका और उससे पूछा तो युवक ने सिपाही के साथ दुर्व्यवहार कर अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया.
इस पर जब मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस और पुलिस पहुची तो उसने उल्टा सिपाही पर गाली गलौज ओर डंडा मारने का आरोप लगा दिया और सिपाही के साथ दुर्व्यवहार करने लगा और यहां तक कि सिपाही की वर्दी उतारने की भी धमकी दे डाली. इस पर भी सिपाही द्वारा संयम को बनाए रखा गया.उक्त युवक द्वारा कभी अपने आपको रोडवेज का ड्राइवर कभी कुछ बता रहा था. प्रकाश नगर चौराहे पर इस युवक द्वारा जमकर उत्पात किया गया और पुलिस के साथ गाली गलौज ओर दुर्व्यवहार किया गया.
इस भी पुलिस द्वारा संयम बनाये रखा गया और मझोला पुलिस ने उससे प्यार से ही बात करी और पूरे मामले को निपटाने के लिए उसको समझाने का कई बार प्रयास किया. पर वह नहीं माना कभी सामान लेने के लिए कभी दूध लेने के लिए अनेकों प्रकार के बहाने बना रहा था. पर मामला कुछ भी रहा हो युवक ने जमकर उत्पात मचाया और सिपाही के साथ अशब्दों का प्रयोग किया. फिलहाल पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया.

No comments