एसडीएम बोले : भूखे मर रहे हैं तो मरने दो, कह दो अस्पताल वालों को फोन करें, आडियो वायरल

एसडीएम बोले : भूखे मर रहे हैं तो मरने दो, कह दो अस्पताल वालों को फोन करें, आडियो वायरल
कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी के बीच मानवता व जिम्मेदारी को शून्य कर देने का मामला जनपद से सामने आया है। दरअसल छपिया ब्लॉक के एक प्रधान का एक ऑडियो वायरल हुआ है। प्रधान ने महाराष्ट्र से आए मजदूरों के क्वरंटीन सेंटर में भूखे होने और इलाज न होने की समस्या को लेकर एसडीएम मनकापुर हीरालाल को काल किया था।
प्रधान को उम्मीद रही होगी कि साहब को फोन करते ही सरकारी व्यवस्था में जिम्मेदारी का करंट दौड़ेगा। लेकिन साहब तो इतने गैरजिम्मेदाराना निकले कि यह बोल गए कि जो भूखें मर रहे हैं उनको मरने दीजिए। इसके बाद कहा कि कह दो अस्पताल वालों को फोन करें।
यह फोन छपिया ब्लॉक के तेजपुर प्रधान विजय कुमार वर्मा ने किया था। प्रधान ने एक पत्र भी डीएम को लिखा है। इसमें कहा गया है कि चार मजदूर महाराष्ट्र से चलकर आए थे। उनको ऐतिहात के तौर पर गांव से बाहर रखा गया। इसके बाद डॉयल-112 जिला अस्पताल ले गई। लेकिन वहां खाना-पानी, इलाज-जांच कुछ नहीं मिल रहा है। महाराष्ट्र से आए मजदूर बार-बार ग्राम प्रधान को फोन कर रहे हैं।
एसडीएम प्रधान से मोबाइल पर ऐसी ऐसी बातें करते सुनाई दे रहे हैं कि व्यवस्था का कड़वा सच सामने आ गया है। इस संबध में एसडीएम ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा, काहे बाहर से जहर बोने आ रहे हैं। डीएम से सम्पर्क का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल बंद है।
No comments