Breaking News

कैसे किसी लड़की को अपने प्यार में पागल करें

किसी लड़की को अपने प्यार में पागल करने के लिए आपको टाइम, एनर्जी और ढेर सारा सब्र चाहिए होगा। अगर आप किसी लड़की के साथ अच्छा बर्ताव करें, और उसे दिखाएं की आपकी खूबियां क्या हैं जो आपको एक अच्छा इंसान बनाती हैं, तो वो आपको पसंद करेंगी और अपना टाइम लेकर आपके प्यार में पड़ जाएगी। ये ध्यान में रखें कि आप दोनों के बीच में पहले से ही थोड़ा बहुत अट्रैक्शन (attraction) होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो उसका आपके प्यार में पड़ना मुश्किल है। लेकिन आप उसका ध्यान खींचकर, अपनी खूबियां दिखाकर और उसे डेट करके अपने चांस बढ़ सकते हैं।

चरण

विधि1
उससे खुदको नोटिस (Notice) करवाना

  1. 1
    धीरे-धीरे जाएं: किसी लड़की को पुश (push) करने से पहले, ये ध्यान रखें कि उसे अपने प्यार में डालने के लिए जल्दबाजी करना ठीक नहीं है। अगर आप जल्दबाजी करके रिलेशनशिप शुरू करना चाहेंगे तो उसे लगेगा कि आप बस किसी भी लड़की के लिए तड़प रहे हैं और उसका इंटरेस्ट खत्म हो जाएगा। अगर आप सच किसी लड़की को पसंद करते हैं, तो जब आप पहले-पहले उसे जान रहे हों तो चीजों को धीरे ले जाएं। उसे अपनी गर्लफ्रैंड बनाने से पहले उसका दोस्त बनें और उसे और अच्छे से जानें।
    • किसी भी लड़की के साथ डेट पर जाने से पहले ही उसे ये न कहें कि आप उससे प्यार करते हैं। आपको पहली कुछ डेट तक उसे ये भी नहीं बताना है कि आप उसे लाइक करते हैं।
  2. 2
    उससे बार करने का बहाना ढूँढें: किसी लड़की से खुद को नोटिस करवाने के लिए, आपको उससे बात तो करनी ही पड़ेगी। आपको उससे बात करने के लिए कोई बहुत अच्छे बहाने की जरूरत नहीं है बस शुरुआत करने के लिए किसी तरह का बहाना। एक बार आपकी पहचान हो जाए, तो उससे दोबारा बात करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
    • " क्या आपको पता है कि कल क्या होमवर्क मिला था?" या "क्या तुम मुझे कॉपी दे सकती हो?" जैसा कुछ कहें।
  3. 3
    इज्जत से बात करें: उससे ही नहीं बल्कि जिससे भी आप मिलें उनसे इज्जत से बात करें। "प्लीज़ (please)" और "थैंक यू (thank you)" कहना न भूलें। अगर आप उनके साथ खा रहे हैं तो टेबल के मैनर्स (manners) न भूलें। आप उसके लिए दरवाज़ा खोल सकते हैं, क्या उसके सेफ रहकर घर पहुंचने का इंतजाम कर सकते हैं।
  4. 4
    उसकी तारीफें करें: किसी लड़की को अपने साथ कम्फ़र्टेबल करने के लिए आप सीरियस होकर उसकी तारीफ कर सकते हैं। बस जो भी कहें वो सीधा और सोचा-समझा हो। उसके लुक्स की तारीफ करें, लेकिन सिर्फ लुक्स की ही तारीफ न करें बाकी चीज़ों जैसे, उसके दिमाग, क्रिएटिविटी या मेहनत की तारीफ करें।
    • जैसे, आप कह सकते हैं, “आप तो बहुत अच्छी आर्टिस्ट हैं। तुम बहुत टैलेंटेड होI ” या, “ज्यादातर लोग तो इतने अच्छे नम्बर लाने लायक पढ़ने की हिम्मत नहीं कर पातेI तुम इतनी मेहनत कैसे कर लेती हो।”
  5. 5
    उसके साथ थोड़ा Flirt करें: फ़्लर्ट करना किसी लड़की को ये दिखाने का बहुत अच्छा तरीका है, की आप दोस्ती से थोड़ा आगे की सोच रहे हैं। अगर आपने पहले फ्लीर्टिंग नहीं कि है, तो आपको पहले कुछ टेक्नीक सीखनी होंगी। लेकिन कई बार फ्लीर्टिंग खुद ही हो जाती है। कई बार ऐसे हो जाता है कि आपकी चेहरे पर मुस्कान हो और आपकी आंखें उनकी आंखों में हों और आपको पता भी न चले कि आप फ़्लर्ट कर रहे थे।
    • जब आप उससे मिलें तो उसे स्माइल दें, और उससे आई कांटेक्ट (eye contact) बनाएं। ये इस बात के साइन हैं कि आप उसमें इंटरेस्टेड हैं। अगर वो नजरें चुराए, तो इसका मतलब हो सकता है कि वो नर्वस है जो अच्छी बात हो सकती है।

No comments