लॉक डाउन के दौरान घर में बैठे-बैठे बोर हो रहा था यह व्यक्ति, फिर करने गया खुदाई और बन गया 'करोड़पति'
40 साल के जॉन ब्रैशॉ ने लॉक डाउन के दौरान अपने घर के गार्डन में खुदाई शुरू की तो उन्होंने 1950 की फॉर्ड कार का मलबा मिला. जॉन ब्रैशॉ ने सोशल मीडिय पर खुद इस बात की जानकारी दी है. जॉन ब्रैशॉ के बताया कि वो वेस्ट यॉर्कशायर के हेक्मोंडवाइक में जिस घर में रहते हैं उन्होंने छह महीने पहले ही इस घर को खरीदा है.
जॉन ब्रैशॉ ने अपने गार्डन में गाड़ी मिलने पर कहा, 'यह ऐसा कुछ नहीं है जो आप हर दिन पाते हैं, यह सचमुच मेरे बगीचे के बीच में है, यह अजीब है कि यह कैसे नीचे है. मैं कार को बाहर निकालना चाहूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह हाथ से संभव है.'
जॉन ब्रैशॉ अब लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं कि यह जानने में लगे हैं कि आखिर 1950 का वाहन विचित्र रूप से उनके बगीचे के केंद्र में कैसे दफन हो गया.जॉन ब्रैशॉ को गाड़ी मिली है वो पूरी तरह से टूट गई है और उसे जंग खा गया है लेकिन फिर भी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और गाड़ी का नंबर प्लेट सही सलामत है. माना जा रहा है कि यह वाहन एक सैन्य वाहन था.
जॉन ने कहा,'मुझे बताया गया है कि विश्व युद्ध दो के अंत में गुप्त सेवा के लिए काम करने वाले लोगों की आमद थी. मैंने पहली बार में यह सोचा था कि यह एक पुरानी हवाई हमला का मलबा है, फिर मैंने छत को देखा और मैंने सोचा' कार की छत को कौन दफनाएगा? फिर मैं दरवाजे पर, स्टीयरिंग व्हील पर खुदाई करता रहा और यह महसूस किया कि यह पंजीकरण प्लेट के साथ एक पूरी कार थी.'
बताया जा रहा है कि जॉन को जो कार मिली है वो 1950 के दौर में सड़कों पर खूब चलती थीं और वो फोर्ड पॉप है. जॉन का कहना है कि वह इस कार को रिपेयर कर 'एंटीक वस्तु' के तौर पर अपने पास रखेंगे. एंटीक वस्तुएं काफी बहुमूल्य होती हैं, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जॉन ब्रैशॉ को जो मिला है वो खजाना ही है.


No comments