Breaking News

रात में पड़ोसी के घर सोने चली गई थी बीवी, सुबह लौटी तो रौंगटे खड़े करने वाला था कमरे का..

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र के तहत ग्राम टाटीझरिया का है।यहाँ एक आदमी अपनी बीबी के मार्केट से घर लौटने में हुई देरी के वजह से झगड़ा करने लगा। यह झगडा इतना बढ़ गया कि वाइफ पड़ोसी के घर सोने चली गई, जबकि बच्चे पास ही स्थित नाना-नानी के घर चले गए। जब सुबह पड़ोसी उसे समझाने के लिए गेट खुलवाने लगा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

Third party image reference
फिर पड़ोसी ने किसी तरह से उसके घर का खपरा हटाकर देखा तो शख्स फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिसके बाद यह सूचना तुरन्त पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
आप को बता दे कि रविवार को उसकी वाइफ बाजार गई थी मार्केट से शॉपिंग कर वह लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में मौसम खराब हो गया और बारिश होने लगी जिस वजह से वह कहीं रास्ते मे रुक गई। बारिश बन्द होने के बाद देर शाम जब वह घर पहुंची तो पति तेजू उससे विवाद करने लगा। उसने वाइफ पर शन्का जाहिर करते हुए उसके लेट आने की वजह पूछी।
वाइफ द्वारा मौसम खराब होने की बात कहने के बाद भी वह झगड़ता रहा। ये देख बीवी सम्पति बाई पड़ोस के जगमोहन के घर में जाकर सो गई। उसके बच्चे भी गांव में रहने वाले नाना-नानी के यहां सोने चले गए थे। सोमवार की सुबह पड़ोसी जगमोहन उसे समझाने के लिए तेजू के घर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो उसने छप्पर का खपरा हटाकर देखा तो तेजू का शव फांसी पर लटक रहा था
उसके शोर मचाने पर पत्नी-बच्चे सहित गांव के लोग बहुत से लोग वहां पहुंच गए। फांसी पर शव लटका देख पत्नी व बच्चे बिलखकर रोने लगे। फिर किसी के सूचना पर सामरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम हेतु हॉस्पिटल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद उन्होंने शव परिजन को सौंप दिया।

No comments