अक्षय कुमार के डोनेशन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- 'इसे स्कूली बच्चों का कंपटीशन मत बनाइए'
देशभर में कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा है. लोग परेशान हैं. घरों में बंद हैं. जो ज़्यादा परेशान हैं, वो सड़कों पर ही उतर आए हैं. इन सभी परेशान लोगों की मदद के लिए सरकार काम कर रही है. इस काम में सरकार की जो जितनी मदद कर सकता है, कर रहा है. जैसे इस काम में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ काफी आगे हैं. पीएम-केयर्स फंड में अक्षय कुमार ने अकेले 25 करोड़ रुपए डोनेट किए. और दोबारा बृह्णमुंबई मुनिसिपल कॉरपोरेशन के लिए भी 3 करोड़ रुपए का योगदान दिया. अधिकतर एक्टर्स ने डोनेट करके सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट किया ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग उनसे प्रेरित होकर इस नेक काम में हिस्सा लें. लेकिन इस चीज़ से शत्रुघ्न सिन्हा को दिक्कतें हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा का मानना ये है कि पैसे डोनेट करके रकम बताने की कोई ज़रूरत नहीं है. क्योंकि इससे एक नेक काम, जिससे बहुत सारे लोगों की मदद हो सकती है, वो सिर्फ एक कंपटीशन बनकर रह जाता है. अक्षय कुमार का नाम लिए बिना शत्रुघ्न सिन्हा उन पर निशाना साधा है. –
”किसी ने 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया है, ये सुनकर ही अपमानजनक और अनैतिक लग रहा है. इस संकट की घड़ी में कौन ज़्यादा चिंतित है, इस बात का अंदाज़ा क्या हम इस चीज़ से लगाएंगे कि किसने कितने पैसे दिए? दुनिया के किसी भी हिस्से में कोई सेलेब्रिटी इस चीज़ का दिखावा नहीं करता कि उसने चैरिटी में कितने पैसे खर्चे. दान देना या चैरिटी करना, बड़ी पर्सनल बातें होती हैं. शोबिज़ पर बिखरने का खतरा मंडरा रहा है, तो ऐसे में क्या हम इसे शो- ऑफ बिज़ बना देंगे. जब मैं सुनता हूं कि किसी ने 25 करोड़ रुपए दिए हैं, तो मुझे लगता है कि फिर मेरी दी हुई रकम किस काम की. बंद करिए ये सब. सब लोग अपना बेस्ट कर रहे हैं. इसे स्कूल के बच्चों वाला कंपटीशन मत बनाइए.”
इस पूरी बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने अक्षय का ज़िक्र तो नहीं किया लेकिन जिस रकम की वो बात कर रहे हैं, उतना डोनेशन तो अक्षय कुमार ने ही किया था. अक्षय के साथ शत्रुघ्न सिन्हा की काफी करीबियत रही है. शत्रु साहब खुद अक्षय के साथ ‘आन’ जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं. उनकी बेटी सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआती चार में से तीन फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ काम किया था. अभी पिछले साल ही वो अक्षय के साथ फिल्म ‘मिशन मंगल’ में नज़र आई हैं. मतलब ये कि शत्रुघ्न सिन्हा को ये रकम डोनेट करके अनाउंस करने वाली बात वाकई बुरी लग गई है, वरना फिल्म इंडस्ट्री में कोई यूं ही किसी से अपने संबंध नहीं खराब करता. अक्षय कुमार ने पीएम-केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए डोनेट कर ये ट्वीट किया था-


No comments