गोरा होने के लिए अपनाए ये आसान घरेलू उपाय
गोरा होने के घरेलू उपाय
Third party image reference
गोरा होने के घरेलू उपाय
1. हल्दी
हम सभी जानते हैं कि हल्दी एक प्राकृतिक औषधि है और हल्दी हमारे को विभिन्न रोगों से बचाता है। यह हमारे स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सबसे पहले थोड़ा हल्दी पाउडर लें और नींबू का रस मिलाएं, यह एक पेस्ट बन जाएगा। इसके बाद पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है वह पेस्ट में थोड़ा पानी डाल सकते है। फिर अपनी त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो से तीन बार लगाया जा सकता है।
2. गुलाब जल
गुलाब जल स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है, यह हमारी त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने और त्वचा की टोन को बेहतर करने में मदद करता है। इसीलिए अपने चेहरे पर रुई की मदद से रात को सोने से पहले गुलाब जल लगाए।
3. बेसन
बेसन तो लगभग सभी के घरों में मिल जाता है। चेहरे को गोरा बनाने में बेसन काफी कारगर साबित हो सकता है। बेसन एक नैचुरल और प्रभावी फेसपैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के प्रकार के अनुसार इसमें दूध या दही मिलाकर, थोड़ी सी हल्दी की मात्रा मिलाकर इसका इस्तेमाल करें। चाहें तो इसमें नींबू या टमाटर का रस भी मिला सकते हैं।

No comments