इतनी बड़ी वारदात कभी सपने में नहीं सोची होगी, यकीन मानो प्रेम विवाह से विश्वास उठ जाएगा
Third party image reference
मोनू और निशा के प्रेम विवाह का तीन साल में दुखद अंत हो गया। परिवार को दरकिनार करके दोनों ने शादी की थी। लेकिन मोनू की गलत संगत और शराब की लत ने उसके परिवार को बर्बाद कर दिया। परिवार में चल रहा तनाव मोनू के अंदर जहर घोल रहा था। जिसके करना मोनू ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। निशा के परिजनों का आरोप है कि मोनू और उसके परिवार वालों ने सुनियोजित साजिश करके माँ और बेटे की हत्या की है।
Third party image reference
मेरठ में खरखौदा क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में मोनू के घर पर एक रिश्तेदार की शादी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ चल रही थीं। मंगलवार सुबह वारदात के दौरान परिवार घर में ही मौजूद था। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों ने बताया कि उनके घर के सामने ही निशा अपने मामा के घर पर रहती थी। वहीं पर मोनू की मुलाकात निशा से हुई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने शादी कर ली। इस बात पर निशा के परिजनों ने आपत्ति जताई थी।


No comments