नोएडा में लूडो खेलने के दौरान सामनें वाले को आई खांसी तो युवक ने मार दी गोली
नोएडा, 15 अप्रैल: देशभर में मचे कोरोना कहर के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर आयी है जहाँ लूडो खेलने के दौरान विवाद हो गया और विवाद इस कदर बढ़ा की खून-खराबे तक पहुँच गया।’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के दयानगर गांव में मंगलवार देर रत कुछ युवक लूडो खेल रहे थे, इस दौरान एक युवक को खांसी आ गई, इसी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। दो दोस्तों में हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दूर रहने को कहने पर एक युवक ने अपने दोस्त को तमंचे से गोली ही मार दी।
पैर में गोली लगने के बाद घायल युवक प्रशांत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद घायल युवक प्रशांत को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है।

No comments