Breaking News

घर पर पत्नी को कंघी कर रहा था पति, पुलिस आई और दोनों को गिरफ्तार कर ले गई

अपने घर पर अपनी पत्नी को कंघी करना भारी पड़ गया। जी हां, पत्नी को कंघी करने के कारण पुलिस घर पर आई और दोनों को उठाकर पुलिस थाने ले गई। पति और पत्नी कोे कंघी करने के इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल है उस वीडियो में पति अपनी पत्नी को कंघी करता दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ले गई।

Third party image reference
यह वीडियो कुवैत का है जहां पुलिस ने इस कपल के साथ अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कवैत एक मुस्लिम देश है। बताया गया है कि महिला का पति देश के अल्पसंख्यक समाज (Bidoon) से ताल्लुक रखता है जिसे देश का नागरिक नहीं समझा जाता है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शादीशुदा कपल के घर जाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया यह जा रहां हैं कि वीडियो में महिला अरबी में कुछ गन्दे कमेन्ट करती भी दिख रही है। पुलिस ने 21 जनवरी को पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था। देश के कड़े शिष्टाचार कानून के उल्लंघन के मामले में पुलिस अब कपल की जांच कर रही है।
कुवैत के एक अखबार Al Qabas के अनुसार कपल के वीडियो पर फॉलोअर्स ने एब्यूजिव कमेन्ट किए थे। इस बारे में स्थानीय पुलिस का कहना है कि वे कंजर्वेटिव कुवैत समाज के नियमों को तोड़ने नहीं देंगे और ऐसे मामलों में आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि कुवैत में बिदून समाज के एक लाख लोग रहते हैं, लेकिन सरकार इन्हें नागरिकता देने से इनकार करती रही है। इस वजह से ये लोग स्टेटलेस (बिना किसी देश की नागरिकता) रहते हैं।
इसके अलावा कुवैत की सरकार बिदून लोगों को अवैध निवासी मानती हैं और उन्हें स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जाती।

No comments