नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते देश में लॉकडाउन है. ऐसे में सब्जी राशन और कुछ ज़रूरी चीज़ें छोड़ सब कुछ बंद है. पीने वालों का खासी मुश्किलें हो रही है. ऐसे में मध्य प्रदेश के तीन सरकारी अफसरों की शराब की बोतलों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ये सरकारी अफसर मस्ती करते दिख रहे हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इन अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है..
मामला मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का है. ये तस्वीर जिले के राजस्व विभाग के तीन अधिकारियों की है. इसमें तीनों अधिकारी शराब की बोलतें हाथों में पकड़े दिख रहे हैं और कई बोतल आस-पास रखी हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद डीएम द्वारा इनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इस तरह ये अधिकारी मुश्किल में फंस गए हैं. इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है..
वहीं, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है. लोग पूछ रहे हैं कि शराब की दुकानें बंद हैं तो इतनी शराब कहां से आई. कई लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि क्या कहीं शराब की दुकान खुली है. या कैसे जुगाड़ की. तो कई लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं कि ये नियमों का उलंघन है. सरकारी अफसर ही ऐसा कर रहे हैं..
बता दें कि पीने वालों के लिए इस समय मुश्किल है. जिन्हें लत है वह 200 की बोतल 2000 तक में ब्लैक में खरीद रहे हैं. कई जगहों पर घरों में लोग शराब बनाने की कोशिश करते पकड़े जा चुके हैं. और तो और लोग इंटरनेट पर शराब बनाने के तरीके (How to make Alcohol) तलाश रहे हैं. इंटरनेट पर ये ये ट्रेंड में है. लोग देसी शराब ही पीना चाह रहे हैं. देसी शराब के साथ कई लोग पकड़े जा चुके हैं. एम्बुलेंस तक में शराब की बोतलें पकड़ी गई हैं. मौके का फायदा उठाते हुए कई लोग एम्बुलेंस से शराब की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं..
सरकारी अफसरों ने शराब की बोतलें दिखाकर की मस्ती, पीने वालों ने पूछा- कहां से लाए जखीरा, फिर..
Reviewed by kunal
on
06:21
Rating: 5
No comments