Breaking News

नहीं खत्म हो रहा अपराधियों का आतंक, महिला को उठाकर किया गैंगरेप

नहीं खत्म हो रहा अपराधियों का आतंक, महिला को उठाकर किया गैंगरेप
इस समय अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. लॉक डाउन होने के बाद भी अपराध का खौफ कम नहीं है. इस समय अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है अपराधी अपने अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इसी के कारण एक अपराध का नया मामला हाल ही में सामने आया है. जी दरअसल जो मामला सामने आया है वह पटना के बेउर थाना इलाके का है.
जहाँ गैंगररप हुआ है. इस मामले को पटना के बेउर इलाके में एक विवाहिता महिला को बदमाशों ने गैंगरेप की नियत से दिनदहाड़े उठा लिया गया और ऐसा भी बताया जा रहा है कि बेउर थाना के एक गांव में महिला बगीचे में घास काट रही थी। इस दौरान उसके गांव के तीन-चार युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और उसके बाद छेड़खानी के साथ गैंगरेप की कोशिश करने लगे.
इस मामले में महिला के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जैसे ही दौड़कर आए सभी बदमाश फरार हो गए और उसके बाद किसी तरह महिला उनके चंगुल से छूटी. आने वाली खबरों को माना जाए तो विवाहिता महिला के बयान पर बेउर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। इस मामले में महिला ने अपने ही गांव के चूहा सिंह, अभिषेक कुमार और रोहित कुमार पर गैंगरेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है। वहीं अब पुलिस का कहना है कि, 'महिला के आरोपों की जांच की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि आरोप सही है या कोई पुरानी रंजिश का बदला लिया जा रहा है.

No comments